{"_id":"62b4b2d54cf3a25cdb024c86","slug":"data-lock-of-800-old-age-pensioners-pension-payment-crisis-shahjahanpur-news-bly489241791","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 वृद्धावस्था पेंशनरों का डाटा लॉक, पेंशन भुगतान का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 वृद्धावस्था पेंशनरों का डाटा लॉक, पेंशन भुगतान का संकट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग से जिन वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई है उनमें से करीब 800 लाभार्थियों का डाटा कंप्यूटर पर बार-बार अपलोड कराने के कारण लॉक हो गया है।
जनसेवा केंद्र संचालकों की लापरवाही कहें या विभागीय पोर्टल की तकनीकी खामी कि ऐसे लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण भी नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों के अनुसार डाटा अपलोड करते समय जरूरी सावधानियां बरतने में ढील से इस तरह की गड़बड़ी होती है। हालांकि, ऐसे लाभार्थी आवश्यक अभिलेखों के साथ विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं क्योंकि लॉक हुआ डाटा किसी जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र अथवा ब्लॉक कार्यालय स्तर से खुलना संभव नहीं है।
लाभार्थियों का इसलिए लॉक हुआ डाटा
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के ऐसे 102470 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है जो योजना के सभी मानक पूरे करते हैं। अपात्रों को योजना से बाहर करने के लिए सरकार ने लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है ताकि उससे यह पुष्टि हो सके कि पेंशन की धनराशि वास्तविक लाभार्थी के बैंक खाते में ही जा रही है। लाभार्थियों को किसी भी जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, साइबर कैफे अथवा अपने कंप्यूटर से आधार प्रमाणीकरण पंजीकरण कराने की सुविधा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार तमाम ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने डाटा अपलोड करते वक्त स्वयं गलती की या फिर जनसेवा केंद्र संचालकों ने डाटा फीड करने में लापरवाही बरती है। ऐसे में जिन लाभार्थियों ने लगातार तीन बार डाटा अपलोड कराने का प्रयास किया, उनका डाटा लॉक हो गया।
विज्ञापन
59281 पेंशनरों का नहीं हुआ आधार प्रमाणीकरण
वृद्धावस्था पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य हुए कई माह बीत रहे हैं। विभाग के स्तर से एक सप्ताह तक ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन पर लाउडहेलर लगाकर प्रचार करके इसके लिए लाभार्थियों को जागरूक करने का प्रयास भी किया। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ 43189 पेंशनरों ने आधार प्रमाणीकरण कराया है। अभी 59281 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका है।
सभी वृद्घावस्था पेंशनर 30 जून तक नजदीकी जनसेवा केंद्र पर अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें। जिन लाभार्थियों का डाटा लॉक हो गया है, वह बैंक पासबुक व आधार नंबर की पठनीय छायाप्रति सहित किसी भी कार्य दिवस में मेरे कार्यालय में आकर आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं। -राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी