फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dance performance by artists at stage of amar ujala gaon mahotsav in shahjahanpur

अमर उजाला गांव महोत्सव: खिलाड़ियों ने कबड्डी में दिखाया दम, कलाकारों ने डांस से मोहा मन, देखें तस्वीरें

Sat, 03 Jun 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 12:25 PM IST
सार

अमर उजाला गांव महोत्सव में कबड्डी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं जूम और जगत डांस एकेडमी के प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। 

विज्ञापन
Dance performance by artists at stage of amar ujala gaon mahotsav in shahjahanpur
गांव महोत्सव में डांस करतीं बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ास्थल में अमर उजाला गांव महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। गांव महोत्सव में बालक-बालिका की कबड्डी के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस बीच जूम और जगत डांस एकेडमी के प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे सर्वप्रथम बालिका वर्ग की टीमों के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। इसमें एसएस स्पोर्ट्स क्लब और जेआर प्रेमी स्पोर्टिंग क्लब की खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। रोमांचक मुकाबले में एसएस स्पोर्ट्स क्लब की कप्तान गीता सिंह ने जेआर प्रेमी स्पोर्टिंग क्लब की कप्तान शिवानी को परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी

बालक वर्ग के पहले मुकाबले में हथौड़ा स्टेडियम ने जिया उल कुरआन को हराया। दूसरे मैच में जेआर प्रेमी स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार मुकाबले में मदरसा नुरुल हुदा को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में जेआर प्रेमी स्पोर्टिंग क्लब ने हथौड़ा स्टेडियम की टीम को शिकस्त दी। 


गांव महोत्सव में कबड्डी खेलते खिलाड़ी

पूर्व प्रधानाचार्य गंगाराम प्रेमी के मार्ग निर्देशन में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सचिन प्रेमी, ओमकार, अरुण कुमार, निधि यादव, दिव्यांशी अवस्थी व प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां शामिल रहे।

गानों पर थिरके प्रतिभागी, मचाया धमाल

गांव महोत्सव के दूसरे सत्र में रंगारंग कार्यक्रमों में जूम डांस एकेडमी और जगत डांस एकेडमी के बच्चों ने कदम थिरका कर खूब धूम मचाई। उनकी प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। 


गांव महोत्सव में प्रस्तुति देती कलाकार 

अनन्या गौतम ने नैना वाले ने...गीत पर एकल प्रस्तुति देकर धूम मचाई। शानवी गुप्ता का देशभक्ति गीत तू मेरा कर्मा-तू मेरा धर्मा पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। दिव्यांशी ने राम चाहे लीला गीत पर प्रस्तुति दी।


गांव महोत्सव में प्रस्तुति देतीं बालिकाएं 

शिप्रा मौर्या और श्रेया ने मलंग सजना, रोहन ने ओ महिमा गीत पर तालियां बटोरी। इसके बाद श्रेया श्रीवास्तव ने तेरी झलक, आध्या श्रीवास्तव ने बिजली खड़ी यहां, मनन ने बिजली-बिजली, महकम फातिमा ने डोला रे डोला, कृषांक ने और हो सांस के शोर हूं गीत पर वाह-वाही लूटी। इस मौके पर दिव्य श्रीवास्तव व रोहित राज, संदीप गुप्ता, अखिल सिंह आदि मौजूद रहे।

स्काउट-गाइड ने की आगवानी

पहले सत्र में अतिथियों के आगमन पर स्काउट-गाइड की टीम ने बैंड के साथ दपिंदर कौर और निकहत परवीन के नेतृत्व में आगवानी की। लीड कांवेंट स्कूल की छात्राओं ने प्रधानाचार्य तराना जमाल के निर्देशन में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कंपोजिट स्कूल अटसलिया के बच्चों द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा नृत्य पर सभी की तालियां देर तक बजती रहीं।


प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
 

अतिथियों ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

दूसरे सत्र में एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अमित चौरसिया व सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कबड्डी व रंगारंग प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विजेता और उप-विजेता टीम को सर्टिफिकेट के साथ ही मेडल देकर सम्मानित किया गया।


प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed