फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Damaged statue of Ambedkar was stoned

पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त की गई अंबेडकर की प्रतिमा

Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Damaged statue of Ambedkar was stoned
हथौड़ा गांव में शरारती लोगों ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने रोड जाम करके हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर और एसओ रोजा के कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में रह रहे पूर्व बीएसए रामचरन लाल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ने बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरित होकर कई साल पहले हथौड़ा गांव में उनकी मूर्ति स्थापना की थी जो समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत होने के साथ-साथ लोगोें की भावनाएं से जुड़ी है।
विज्ञापन

श्री लाल ने पुलिस को बताया की बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने पत्थर मार कर भीमराव साहब की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया है। हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। आरोपियों को श्री लाल की पुत्रवधू सुनीता ने देखा है। इससे मूर्ति का दायां हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने से की सूचना मिलते ही कई समर्थक मौके पर आ गए और हंगामा करते हुए अटसलिया शहर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सदर अनुराग दर्शन और एसओ रोजा वीके मिश्रा पहुंचे। आक्रोशित भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।
0000
हथौड़ा गांव में सड़क के किनारे लगी अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है, जिसको किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- वीके मिश्रा,थाना प्रभारी, रोजा
000
कहीं राजनीति चमकाने का प्रयास तो नही है यह घटना!
बुधवार की रात हथौड़ा गांव में भारतरत्न बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने का जो प्रयास किया गया वास्तव वे सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है, लेकिन इस घटना के पीछे चर्चा है कि यह काम शराबी प्रवृत्ति के लोगों का है या फिर हाशिये पर आ चुके कुछ छुटभैये नेताओं का, जो अपनी राजनीति को चमकाने के ऐसे कुचक्र रच रहे हैं, यह तो विवेचना के बाद ही साफ हो पायेगा। घटना की खबर पाकर जब सीओ सदर अनुराग दर्शन मौके पर पहुंचे तो पहले लोगों ने उनका घेराव कर हंगामा किया बात यही शांत नहीं हुई। सीओ सदर श्री दर्शन क्षतिग्रस्त मूर्ति का निरीक्षण करने चबूतरे पर चढ़ने को हुए तो कुछ आक्रोशित लोगों ने उनके जूते तक उतरवा दिए और स्वयं जूते पहनकर सीओ के साथ निरीक्षण करते देखे गये। इससे साफ होता है कि जो लोग भावनाओं को आहत होने की बात कर रहे हैं, उनका मकसद सिर्फ राजनीति कर अपने को फोकस करना मात्र है।
00
अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने पर खौल उठे दलित संगठन
घटना की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में मंगलवार की रात शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दिए जाने से तनाव पैदा हो गया। इस घटना की जानकारी पाकर दलित संगठनों के पदाधिकारियों का रोष भड़क उठा। उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ की बैठक में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिला महासचिव राम सिंह, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, गुरु रविदास सभा के महामंत्री दिनेश कुमार, डॉ. अंबेडकर अधिवक्ता समिति के सुरेश पाल सिंह आदि ने प्रशासन से प्रतिमा खंडित करने वालों की पहचान कर उन्हें दंडित कराने और नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। बैठक में महेश चंद्र गौतम, मो. रहमान, महेश सागर, अशोक गौतम, श्रद्धा गौतम, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

संत गाडगे सेवा संस्थान और धोबी समाज एकता मंच की संयुक्त बैठक में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामलड़ैते कनौजिया ने संविधान निर्माता की प्रतिमा के अनादर को दुखद घटना बताते हुए अराजक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। बैठक में मुकेश वर्मा, विष्णु दयाल कनौजिया, रामभजन लाल, आशाराम कनौजिया आदि उपस्थित रहे। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी और भारतीय बौद्ध महासभा की बैठकों में भी अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने वालों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। बैठकों में मधु सागर, महेंद्र सिंह दिनकर, जेपी गौतम, बलवीर सिंह गौतम, सुभाष चंद्र, सियाराम, नीतू कुमारी, मीना गौतम, आशाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed