फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dak bangla

सांपों का बसेरा बनकर रह गया पुवायां का डाक बंगला

Mon, 27 Sep 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
dak bangla
पुवायां में डाक बंगले में बना जर्जर निरीक्षण भवन - फोटो : POWAYAN
पुवायां। नगर में नलकूप विभाग के डाक बंगला परिसर में बना सरकारी एकमात्र अतिथि गृह जर्जर होने के कारण कभी भी गिर सकता है। इसके अलावा नलकूप विभाग के गोदाम और परिसर में झाड़ियां होने के कारण आए दिन सांप घूमते रहते हैं। इससे वहां रहने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पुवायां में नलकूप विभाग का निरीक्षण भवन बहुत पुराना बना हुआ है। निरीक्षण भवन के पास ही अधिकारियों के कार्यालय और गोदाम भी बने हुए हैं। उसमें कोई भी अतिथि रुकने के लिए नहीं जाता है। बाहर से आने वाले अतिथियों को करनापुर के किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में रोका जाता है।
विज्ञापन

डाक बंगला परिसर में झाड़ियां होने से उसमें सांप आदि रहने लगे हैं। आए दिन सांप झाड़ियों से निकलकर बाहर आ जाते हैं तो परिसर में बने आवासों में रहने वाले नलकूप विभाग के कर्मचारियों के परिवार के लोगों को परेशानी होती है। परिसर में झाड़ियां होने के कारण टीनशेड डालकर बनाया गोदाम भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कराकर भी चलाया जा सकता है काम
कई बार पत्राचार किये जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिये जाने के मामले को लेकर डाक बंगला के पास रहने वाले जसवंत सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से नया भवन नहीं बन पाने तक कुछ धनराशि लगाकर मरम्मत कराकर उसे शुरु किया जा सकता है। परिसर में झाड़ियों की सफाई भी विभाग की ओर से कराई जा सकती है, लेकिन अधिकारियों की ओर से भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
एसडीएम ने बना रखा है धरना स्थल
एसडीएम ने डाक बंगला परिसर को धरना स्थल बना रखा है। प्रशासन की ओर से धरना स्थल बनाने के बाद नलकूप विभाग के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर धरना स्थल दूसरी जगह रखे जाने की अपील की थी, लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं हो सका। गत दिनों भाकियू भानु गुट की ओर से किए धरना प्रदर्शन में सांप निकलने की शिकायत अधिकारियों से की गई थी और डाक बंगला परिसर में झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की गई थी।

मैंने हाल ही में चार्ज लिया है। निरीक्षण भवन के जर्जर होने के मामले में मुझसे पहले तैनात रहे अधिकारियों ने शासन को नए भवन का निर्माण कराने के लिए डिमांड भेज रखी है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ही नया भवन बनवाया जाएगा।
प्रीति सिंह, एसडीओ, नलकूप खंड पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed