फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Daigat began arriving in the Magh Mela Kalpwasi

ढाईघाट के माघ मेले में पहुंचने लगे कल्पवासी

Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट में रेत के ढ़ेर पर अस्थाई तम्बुओं और झोपड़ों का शहर बसने लगा है। बड़ी संख्या में गंगातट पर पहुंच रहे साधू-संत और श्रद्धालु एक माह से भी अधिक समय तक कल्पवास करने के लिए फूस के झोपड़े बनाने में लगे हुए हैं। मेले का प्रथम पर्व पौष पूर्णिमा 12 जनवरी को है। ढाईघाट में चल रहे माघ मेले में प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रांतों से संत-महात्मा यहां कल्पवास करने आ रहे हैं। संतों के शिष्य अपने महंतों के लिए फूस के झोपड़े बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश, सफाई आदि आवश्यक की पूर्ति में लगा हुआ है। जिला पंचायत के मेला इंचार्ज तुलसीराम ने बताया कि मेले में जनसुविधाओं के लिए नौ लाख रूपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed