{"_id":"68a6223167c1a5ec310ece85","slug":"dadhikandha-procession-decorated-with-floats-taken-out-with-pomp-and-show-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150821-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली झांकियों से सुसज्जित दधिकांधो शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली झांकियों से सुसज्जित दधिकांधो शोभायात्रा
विज्ञापन
कांट में दही हांडी फोड़ने का प्रयास करते युवा। संवाद
कांट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर के प्राचीन शिव मंदिर से बुधवार को वार्षिक दधिकांध शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीगणेश, भगवान शंकर-पार्वती, भारत माता, श्रीराधा-कृष्ण, वीर हनुमान आदि की झांकियाें ने सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान कई जगह श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल खेला और देव स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की। नगर में कई चौराहों पर कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने ऊंचाई पर लटकाई गईं दही की मटकियां भी फोड़ीं। शोभायात्रा में बैंडबाजों और डीजे पर बजते भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर होकर नृत्य करते चले। जय गोविंदा जय गोपाला, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की आदि के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
शोभायात्रा कई रास्तों पर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान के पास शिव मंदिर पर विसर्जित हुई। इस दौरान रास्ते में कई जगह नगरवासियों ने भगवान लड्डू गोपाल को सिंहासन सहित अपने घरों पर उतार कर उनकी पूजा और आरती की। जगह-जगह प्रसाद भी वितरित किया गया। व्यवस्था में राम चंद्र मिश्रा, राम मुरारी मिश्रा, गोविंद पांडेय, मां दुर्गा जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महेश वर्मा, विशाल भारद्वाज आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल सहित शोभायात्रा के साथ रहे।