फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   d.i.g and c.o, s.o were respected

डीआईजी ने सीओ-एसओ को किया सम्मानित

Thu, 08 Jan 2015 11:50 PM IST
खुदागंज।
खुदागंज। Updated Thu, 08 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
 आर्य समाज मंदिर में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल की ओर से आयोजित समारोह में डीआईजी आरकेएस राठौर ने सर्राफा व्यापारी अमित गुप्ता के साथ हुई लूट का खुलासा करने पर एसओ इफ्तेखार अहमद खां को सम्मानित किया। साथ में सीओ संजय कुमार व अन्य कुछ लोगों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि पुलिस की सफलता बिना जन सहयोग से संभव नहीं है। एसपी आरपीएस यादव ने कहा कि खुलासे में एसओ इफ्तेखार अहमद और सीओ संजय कुमार की भूमिका को सराहा। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि भविष्य में भी व्यापार मंडल हमेशा पुलिस के साथ खड़ा दिखाई देगा, बशर्ते पुलिस ने सही घटनाएं खोले। पत्रकार अजीत सिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला महासचिव नाजिम खां, स्थानीय इकाई के अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मिर्जा राशिद बेग, महामंत्री विश्वमोहन अग्रवाल, अहमद उमर खां आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ने की। संचालन वीरेंद्र गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने किया थाने का निरीक्षण
यहां आए डीआईजी ने थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हवालात, शस्त्रागार और अभिलेख देखे। इसके बाद उन्होंने एसओ से कहा कि वह लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed