फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Czech on the distribution of BKU leader furore

चेक वितरण को लेकर भाकियू नेत्री का हंगामा

Tue, 23 Jun 2015 09:20 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Tue, 23 Jun 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष तारा यादव ने गांव हवासपुर में ओलावृष्टि और दैवीय आपदा ग्रस्त ग्रामीणों को चेक वितरित न किए जाने को लेकर लगभग एक घंटे तक तहसील परिसर में ग्रामीणों के साथ हंगामा काटा। बाद में पुलिस बल के पहुंचने पर भी यूनियन कार्यकर्ताओं ने निश्चित अवधि में चेक वितरण के लिखित आश्वासन की मांग की है। इस दौरान सीओ विजय शंकर मिश्रा और तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी आदि द्वारा समझाने के बाद भाकियू नेत्री ने एसडीएम वंदना त्रिवेदी को ज्ञापन देकर शीघ्र शेष बचे किसानों को चेक वितरण कराने की गुहार की है। एसडीएम ने शासन से धनराशि मिलते ही वितरण सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान गीता देवी, पार्वती, गुड्डी देवी, सत्यवीर, सावित्री राठौर, गुड्डी शर्मा, ओमपाल राठौर, पिंकी मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed