{"_id":"61b8e93c048676419a31e97b","slug":"cutural-program-shahjahanpur-news-bly469253914","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज
विज्ञापन
कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों ने सबसे पहले परेड निकालकर अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद कत्थक नृत्य, सूर्य नमस्कार और हिपहॉप डांस के माध्यम से गणेश वंदना की गई। इसके बाद सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में चारों हाउसों के छात्र शामिल हुए। एक्वा हाउस के हिमांशु प्रथम, इग्निस हाउस के प्रिंस द्वितीय और टेरा हाउस के सुजल तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में इग्निस हाउस की संभवी प्रथम और बेंटस हाउस की गुरशरण दूसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में विशाल, कृष्णा, रंजीत, चार सौ मीटर बालिका वर्ग दौड़ में वेंटस हाउस की परनीत, एक्वा हाउस की साक्षी, इगनिस हाउस की उमुल, दो सौ मीटर बालिका वर्ग दौड़ में इग्निस हाउस की स्तुति, वेंटस हाउस की सिमरन, एक्व हाउस की किरण, बालक वर्ग की चार सौ मीटर रेस में इगनिस हाउस के अभिनव, यादवेंद्र और टेरा हाउस के अमन प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
टग ऑफ बार में बालक वर्ग में इग्निस और वेंट्स हाउस फाइनल में पहुंचा जिसमें वेंटस हाउस प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का सीओ बीएस वीरकुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सीओ बीएस वीरकुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों के शारीरिक क्रियाकलाप करने की प्रतिभा बढ़ती है और आपसी तालमेल, सौहार्द और भाईचारे की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह डॉयरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल, प्रधानचार्य डॉ. एएन शर्मा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संचालन कक्षा 11 की छात्रा प्रार्थना भटनागर ने और सुरेखा दीक्षित ने किया। इस दौरान इंस्पेक्टर केबी सिंह, विनायक अग्रवाल, विनोद मौर्या, राजेश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।