फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cultural programs fascinated by Rosa Power

रोजा पॉवर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

Thu, 14 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs fascinated by Rosa Power
शाहजहांपुर। रोजा पॉवर सप्लाई कंपनी लिमिटेड की ओर से दुर्गा पूजा कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। पहले दिन पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रोजा पॉवर सप्लाई कंपनी लिमिटेड की ओर से वर्ष 2011 से मां दुर्गा की पूजा का परंपरागत विधि-विधान से आयोजन किया जाता रहा है। मंगलवार को रोजा टाउनशिप के पार्टी लॉन में मां दुर्गा के पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की महिमा का बखान करते हुए बंगाली पद्घति से पूजन किया। प्रात:काल से ही रोजा पॉवर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ मां दुर्गा की आराधना के लिए पूजा स्थल पर उपस्थित रहे। पूजन के बाद पुष्पांजली तथा उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

संध्याकाल में खुशी किड्स क्लब के नन्हे-मुन्ने बच्चों और आंचल लेडीज क्लब के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान श्रीगणेशा, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, राधारानी नृत्य, नाट्य मंचन ने सभी का मन मोह लिया। रोजा पॉवर के स्टेशन डायरेक्टर ह्रदयेश तोमर, आंचल लेडीज क्लब की अध्यक्ष मीना तोमर आदि मौजूद रहीं। दुर्गा पूजा उत्सव के तहत 12 से 14 अक्तूबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन एवं रावण दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed