फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cultural program

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की प्रस्तुति पर बजीं तालियां

Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
cultural program
तिलहर अग्रसेन जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते समाज के होनहार बच्चे - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। अग्रवाल सभा भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल ने एकजुट रहने और सुख-दुख में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि निरंजन लाल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने मां ज्वाला, आदिवासी, डॉक्टर, गुब्बारा विक्रेता के स्वरूपों के माध्यम से प्रस्तुति दी। बच्चों की नृत्य प्रस्तुति पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। कविता पाठ में आहाना अग्रवाल प्रथम, सिद्धि गर्ग द्वितीय तथा आदविका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस के ग्रुप ए में मिशका अग्रवाल, अनवी अग्रवाल, उज्ज्वल, फैंसी ड्रेस ग्रुप बी में ईशांत गर्ग, रुधिर वर्ग तथा राधिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस ग्रुप सी में वैष्णवी अग्रवाल प्रथम तथा शिवम अग्रवाल ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

नृत्य प्रथम ग्रुप में वेदिका अग्रवाल ने प्रथम, कृषा ने द्वितीय, ग्रुप सी में वंश अग्रवाल ने प्रथम तथा यश अग्रवाल ने द्वितीय स्थान पाया। सी ग्रुप में वेदिका अग्रवाल प्रथम, अगम अग्रवाल द्वितीय तथा इवान्या कंसल तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में दिव्यांश तथा कृष्णनम प्रथम, साक्षी व गरिमा द्वितीय, वेदिका तथा इशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय ऑनलाइन क्लासेज उपयोगी अथवा अनुपयोगी पर अनन्या अग्रवाल प्रथम, एकांशी द्वितीय, भूमिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप बी के विषय बाल अपराधियों के प्रति सहानुभूति न्याय संगत अथवा नहीं में राशि अग्रवाल प्रथम, नंदिनी अग्रवाल द्वितीय तथा राधिका गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं। विवाहित ग्रुप के विषय समाज में परिवर्तन अकेले संभव है अथवा नहीं पर प्रस्तुति करते हुए राधा गर्ग ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय तथा रीतिका गर्ग ने तृतीय स्थान जीता।

हाईस्कूल व इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को भी प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंघल ने सभी का आभार जताया। संचालन अनुष्का सिंघल ने किया। आयोजन में व्यवस्थापक श्याम गर्ग, मनोज अग्रवाल, हर्षित गर्ग, उपेंद्र अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, प्रखर सिंघल, सजल अग्रवाल कैलाश अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed