{"_id":"68e2a443370d079339031eb3","slug":"crowds-of-patients-suffering-from-cough-cold-and-fever-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154371-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में इस बार खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की भरमार रही। इस दौरान 170 मरीजों का पंजीकरण कर 50 मरीजों की विभिन्न जांचें की गईं और सभी को जरूरी दवाएं दी गईं।
राजनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक जौहरी ने 60 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें 20 मरीजों की जांचें कराकर उन्हें दवाएं दी गईं। डॉ. जौहरी ने बताया कि मौसम बदलने से पिछले एक सप्ताह से बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
रमापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने मेले में पहुंचे 60 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें 20 मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए। कुंवरगंज पीएचसी के प्रभारी डॉ. अनुराग गुप्ता ने 50 मरीजों का उपचार किया और 10 मरीजों की जांचें भी कराईं। उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण से ज्यादातर मरीज कमजोरी की शिकायत कर रहे हैं। संवाद