फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crowds increased at the PHC after the death of a woman and three children.

Shahjahanpur News: महिला व तीन बच्चाें की मौत के बाद पीएचसी में बढ़ी भीड़

Sun, 26 Oct 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crowds increased at the PHC after the death of a woman and three children.
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बे में एक पखवाड़े के दौरान बुखार से महिला व तीन बच्चों की मौत के बाद से यहां के ग्रामीण जानलेवा हो चुके बुखार को लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। इसीलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने और दवा लेने सुबह से ही मरीज और उनके तीमारदार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दो सप्ताह के दौरान पहले कस्बा निवासी रामू की पुत्री किरन और पुत्र अजय कुमार की बुखार से मौत हो गई। बाद में गोविंद की पत्नी रेखा देवी की बुखार से सांसें थम गईं। यही नहीं, दो दिन पहले रामू के भाई श्यामू के आठ वर्षीय पुत्र शनि की बुखार से मौत हो गई। इसीलिए पीएचसी पर मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इन मौतों से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। पीएचसी के प्रभारी डॉ. उस्मान अली भी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गांव में लगातार भ्रमण कर बुखार से पीड़ित लोगों को चिह्नित कर उन्हें दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई श्यामू की पुत्री मानसी की जांच कराने पर उसमें मलेरिया के लक्षण पाए गए हैं। पीएचसी प्रभारी के अनुसार शनिवार को खांसी, जुकाम, बुखार, सर्दी आदि के करीब 90 और चर्मरोग के 36 मरीज आए। इन सभी को दवाएं देने के साथ बदलते मौसम से बचाव करने की हिदायत दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed