{"_id":"67d8715399457880e20626a7","slug":"crowd-of-passengers-gathered-it-became-difficult-to-get-a-seat-in-the-train-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139717-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यात्रियों की उमड़ी भीड़, ट्रेन में सीट मिलना हो गई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यात्रियों की उमड़ी भीड़, ट्रेन में सीट मिलना हो गई मुश्किल
Tue, 18 Mar 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : kathua news
शाहजहांपुर। होली के बाद वापसी करने वालों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्था पटरी से उतर गई। दिल्ली और हरिद्वार रूट पर सवारी अधिक होने की वजह से यात्रियों को जूझना पड़ा। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर पहले से ट्रेनों के भरकर आने की वजह से बोगी में सवार होना मुश्किल हो गया। यात्रियों को पायदान पर खड़े होकर सफर करना पड़ा।
होली से पहले परिवहन निगम सवारियों के लिए तरस रहा था। सवारियां नहीं होने की वजह से बसें खड़ी रहीं। होली के बाद रविवार से यात्रियों का निकलना शुरू हुआ तो निगम के अफसर व्यवस्था नहीं संभाल पाए। दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। यही हाल हरिद्वार रूट का था। आमतौर पर इस रूट पर दो बसें चलती हैं। फिर भी यात्रियों को समय से बसे नहीं मिल पाईं। इसके चलते यात्री दुश्वारियों से जूझते रहे।
रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन लाइन की ट्रेनें पहले से भरकर आने की वजह से सवार होना मुश्किल हो गया। सोमवार दोपहर में त्रिवेणी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही। शाम होने पर लखनऊ रूट पर जाने वालों की भीड़ रही। इस बीच बरेली बनारस एक्सप्रेस के आने पर सीट घेरने को मारामारी शुरू हो गई। बोगी के गेट से सवार नहीं होने पर लोगों ने आपातकालीन खिड़की से बच्चों को प्रवेश कराकर जगह को घेरने का प्रयास किया। इसी तरह अपलाइन पर गोरखपुर दिल्ली, लखनऊ दिल्ली और जननायक एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही। अधिकारियों की मानें तो होली पर आने वालो की वापसी शुरू होने से यात्रियों को भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
--
दो दिन में भर गई रेलवे रोडवेज की झोली
शनिवार से यात्रियों की भीड़ उमड़ने से अफसर खुश हैं। शनिवार को रेलगाड़ियों से करीब 16 हजार जनरल टिकट पर यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की संख्या को देखकर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलना पड़ा है। रेलवे ने एक दिन में 9 लाख 75 हजार रुपये कमाए हैं। इसी तरह रोडवेज ने शनिवार को 35 लाख रुपये का राजस्व पाया है।
-- -- -- --
बसों को सवारी नहीं, ट्रेन में 880 टिकट बिक गए
पूर्णागिरी मेले को लेकर परिवहन निगम को सवारी नहीं मिल पा रहीं हैं। वहीं, शाहजहांपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन में सवारियों की भरमार है। ट्रेन में 900 सीटें है। जबकि सोमवार को 880 टिकट बिक गए। बताते हैं कि ट्रेन से पीलीभीत तक का टिकट 60 रुपये है जबकि बस से यहां से टनकपुर तक का 221 रुपये का टिकट है। इसलिए लोग बसों से ज्यादा ट्रेन का सफर पसंद कर रहे हैं।
-- -- --
यातायात पुलिस की मनमानी से निगम अधिकारी नाराज
रोडवेज बस स्टैंड पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो पा रही हैं। यहां पर जाम लगने से लोगों को फंसना पड़ रहा है। जाम लगने पर यातायात पुलिस सरकारी और अनुबंधित बसों का चालान कर देते हैं। जबकि निजी बसे रोडवेज के सामने से दरोगा और सिपाहियों के सामने से चलती हैं। उन पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
-- -- --
रविवार की शाम से काफी यात्री निकल रहे है। दिल्ली रूट पर 60 बसें चलवा रहे है। जहां के यात्री होते है, वहां के लिए अतिरिक्त बस लगवाकर सुविधा दे रहे है।
विनोद मिश्रा, डिपो प्रभारी परिवहन निगम
-- -
इनपुट