फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop damage assessment Time required for

फसल क्षति आकलन के लिए मांगा वक्त

Thu, 26 Mar 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 26 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crop damage assessment Time required for
लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को मांगपत्र दिया। इसमें लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्र ने डीएम से कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को जो नुकसान हुआ है, उसकी जांच के लिए समय और दिया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। कहा, कोषागार के नए बाबू लेखपालों के अवशेष वेतन पर आपत्तियां लगाकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं, इसे रोका जाए। छठे वेतन आयोग के आधार पर बाकी वेतन जल्द दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिले में लेखपालों के खाली पदों को भरे जाने, अन्य विभागों का काम लेखपालों से न लिए जाने की मांग भी की। साथ ही जीपीएफ के अग्रिम भुगतान के लिए एडीएम प्रशासन की जगह एसडीएम को लगाया जाना चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष राममूर्ति चंचल, वेदराम, विवेक चतुर्वेदी, उमेश प्रताप सिंह, इकबाल अहमद, अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed