फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crisis on the Samman Nidhi of 3.56 lakh farmers... Farmer registry not done

Shahjahanpur News: 3.56 लाख किसानों की सम्मान निधि पर संकट... नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री

Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Crisis on the Samman Nidhi of 3.56 lakh farmers... Farmer registry not done
सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर।
शाहजहांपुर। जिले के 3.56 लाख किसानों की सम्मान निधि पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इतने लोगों ने अभी फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। पोर्टल में गड़बड़ी व विभाग की तरफ से प्रचार-प्रसार का अभाव इसमें वजह बन रहे हैं, जबकि 31 जनवरी तक इसे पूरा करना है। मात्र नाै हजार किसानों ने ही प्रक्रिया को पूरा किया है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से किसानों को सम्मान निधि के रूप में तीन माह में 6000 हजार रुपये मिलते हैं। किसानों को इसका लाभ तभी मिलेगा, जब वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाएंगे। यह कार्य 18 नवंबर से शुरू हुआ है। लगभग एक महीने में 2.75 प्रतिशत किसान ही इस प्रक्रिया को पूरा कर सके हैं। कृषि विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी तक 25 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करना है। वहीं, जागरूकता की कमी के चलते किसानों को रजिस्ट्री की जानकारी नहीं है। कृषि विभाग दावा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा सकती है।
विज्ञापन

------
शासन से किया गया है पत्राचार
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री जिस पोर्टल पर दर्ज होनी है, उसकी रफ्तार काफी धीमी चल रही है। पोर्टल में गड़बड़ी की वजह से काम में देरी हो रही है। शासन स्तर पर इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। इससे काम तेज गति से हो सके और लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इन लाभ से होंगे वंचित फार्मर रजिस्ट्री कराने पर किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। कृषकों को ऋण, केसीसी आदि का लाभ आसानी से मिल सकेगा। फसल बीमा का भी लाभ किसानों को मिलेगा। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए कृषकों का पंजीकरण ऑनलाइन हो सकेगा।
-----
फोटो- 31
मेरे पास कई खेत अलग-अलग हैं। फार्मर रजिस्ट्री के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इस कार्य के लिए कृषि विभाग जागरूकता फैलाने के लिए कदम उठाने होंगे।
सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर
----

परिवार के पास करीब 15 बीघा जमीन है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभी कृषि विभाग ने संपर्क नहीं किया है। जानकारी करके जनसेवा केंद्र से रजिस्ट्री कराएंगे।
जितेंद्रपाल श्रीवास्तव, मरेना
---

फार्मर रजिस्ट्री के लिए अभी गांव में कोई शिविर नहीं लगाया गया है। न ही इस बारे में कोई जानकारी दी गई है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि कार्यालय में जाकर संपर्क करेंगे।


रजनीश, बासखेड़ा
----

पति की मौत होने के बाद हमारे नाम एक एकड़ जमीन आ गई है। किसान सम्मान निधि पाने के लिए केवाईसी कराई थी। सचिव और प्रधान से इस बारे में संपर्क करेंगे।
-मनोरमा देवी, कुर्रिया कलां
---
फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। पोर्टल के सही काम न करने की वजह से गति काफी धीमी चल रही है। 31 जनवरी तक 25 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। किसानों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
- धीरेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक

सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर।

सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर।

सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर।

सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर।

सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर।

सोहनलाल, बझेड़ा भगवानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed