फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Criminal arrested in police encounter, shot in the leg.

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 29 Dec 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Criminal arrested in police encounter, shot in the leg.
शाहजहांपुर में र‌विवार को पु‌लिस से हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश सईद बंजारा। स्रोत ः मी‌ड - फोटो : शाहजहांपुर में र‌विवार को पु‌लिस से हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश सईद बंजारा। स्रोत ः मी‌डिया सेल
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गोशाला के पास पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के ककरा मोहल्ला निवासी सईद बंजारा पर भैंस चोरी सहित करीब 68 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। रविवार की रात मुखबिर से मिली सूचना पर चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गोशाला के पास घेराबंदी की। इस दौरान मुखबिर के इशारा करते ही पुलिस ने सईद बंजारा को पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शाहिद बंजारा मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उस पर भैंस चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed