{"_id":"601afa5c8ebc3e26b538f603","slug":"criminal-arrest-shahjahanpur-news-bly4359944164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विनोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विनोद कुमार
विज्ञापन
पुवायां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विनोद कुमार। संवाद
- फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। चचेरे भाई की पीटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एक फरवरी को पुवायां के मोहल्ला तरती बाजार निवासी मुकेश कुमार ने अपने भतीजों को डांट दिया था। इस बात को लेकर मुकेश का अपनी भाभी नन्हीं देवी से विवाद हो गया। इस बीच मुकेश का चचेरा भाई विनोद भी आ गया और उसका भी मुकेश से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर विनोद ने मुकेश कोसिर पर डंडों से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया था। दो फरवरी को मुकेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने नन्हीं देवी की तहरीर पर विनोद के खिलाफ धारा 308 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकेश की मौत की सूचना के बाद रिपोर्ट को धारा 304 में तरमीम कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विनोद की निशानदेही पर डंडा भी बरामद कर लिया गया है। मुकेश का शव पोस्टमार्टम के बाद भाई राकेश को सौंप दिया गया। बुधवार दोपहर बाद मुकेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
साथ पीते थे शराब, रोजाना करते थे झगड़ा
पुवायां। मुकेश अपने चचेरे भाई विनोद के साथ रोजाना शराब पीता था। साथ ही दोनों के बीच आए दिन मारपीट होती रहती थी।
मोहल्ले केे लोगों ने बताया कि पुत्तूलाल और रामदास सगे भाई हैं। मुकेश पुत्तूलाल और विनोद रामदास का पुत्र है। मुकेश सब्जी बेचता था। मुकेश और विनोद के एक चाचा रामविलास दिल्ली में रहते हैं। उनका मकान खाली पड़ा है। मुकेश और विनोद अपने चाचा के ही घर में शराब की महफिल जमाते थे। शराब का नशा होने के बाद दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। अक्सर मारपीट होने के कारण मोहल्ले के लोग भी दोनों के विवाद को तवज्जो नहीं देते थे।
विज्ञापन
मुकेश की मौत को लेकर मोहल्ले वाले हैरान
पुवायां। मुकेश के पिता देहरादून में रहते हैं। वह बेटे की शराब पीने की आदत से परेशान थे। शराब की लत के कारण मुकेश की पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है। मोहल्ले में लोग बुधवार को मुकेश की हत्या को लेकर चर्चा करते रहे। लोगों का कहना था कि उन लोगों को अंदाजा नहीं था कि विनोद क्रूरतापूर्वक मुकेश पर हमला कर मार डालेगा।
पछतावे का कोई भाव नहीं
पुवायां। पुलिस गिरफ्त में विनोद के चेहरे पर चचेरे भाई की हत्या कर देने पर पछतावे का कोई भाव नहीं था। बोला, मुकेश ने उस पर ईंट से हमला किया था। बचाव में उसने मुकेश पर डंडे के कई प्रहार कर दिए। ऐसा नहीं करने पर मुकेश उसे ईंट मार सकता था। विनोद ने कहा उसे नहीं मालूम था कि मुकेश के इतनी ज्यादा चोट लगी है कि उसकी जान चली जाएगी।
मुकेश और विनोद दोनों साथ शराब पीते थे और नशे में झगड़ते थे। विनोद ने हत्या के उद्देश्य से मुकेेश पर हमला नहीं किया था। इस कारण दर्ज रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। -रवि कुमार, कोतवाली प्रभारी पुवायां