फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth shot dead in Jaitapur

जैतीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 15 Mar 2017 12:01 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव पलिया पट्टी में रविवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पलिया पट्टी निवासी सुशील रविवार रात करीब दस बजे मकान के बाहर झोपड़ी में सो रहा था। उसी समय शोर सुनकर सुशील की पत्नी वहां पहुंची तो वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। शोरशराबा सुनकर घर के बाकी लोग भी पहुंच गए। घरवालों ने सुशील को उठाकर बैठाया तो उसका पूरा विस्तर खून से लाल था। उसके सीने में गोली लगी थी। गोली पीठ की तरफ से पार निकल गई थी। घटना से घर में कोहराम मच गया। घरवाले सुशील को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

 सुशील के पिता शेरबहादुर ने गांव के ही जगजीवन राम पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शेरबहादुर का कहना है कि जगजीवन राम सुशील से रंजिश मानता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed