फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth jumped in pound

कोतवाली के सामने तालाब में कूदा युवक

Mon, 28 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला हरदयाल कूंचा रामनगर निवासी नन्हेंलाल का 18 वर्षीय पुत्र नीरज शादी बारात में खाना आदि बनाने का काम करता था। रविवार शाम चार बजे वह कोतवाली के सामने स्थित हरेराम पक्का तालाब मंदिर पहुंचा और तालाब के किनारे कपड़े निकालने के बाद तालाब में छलांग लगा दी। नीरज को तालाब में कूदते देख मंदिर के पुजारी और मंदिर पर आई महिलाओं ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर कोतवाली से पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच कुछ लोगों ने तालाब में कूदने वाले की पहचान नीरज के रूप में की तो उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन

नीरज का पिता नन्हेंलाल मौके पर पहुंचा और पुत्र के कपड़े तालाब के किनारे रखे देखे तो उसने भी तालाब में कूदने की कोशिश की। पुलिस और लोगोें ने उसे बमुश्किल समझाकर रोका। इस दौरान नीरज के परिवार के कुछ लोगों ने तालाब में घुसकर नीरज को तलाशने का काम किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर सुनील कुमार विश्नोई के मौके पर नहीं पहुंचने और पुलिस के गोताखोर आदि नहीं बुलवाने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने राजीव चौक पर जाम लगा दिया। लोगों ने चौराहे के पास लगे होर्डिंग आदि उतारकर उनमें आग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलावाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका। 
विज्ञापन

इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे तो लोगों को गुस्सा और ज्यादा भड़क गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बलपूर्वक जाम खुलवाने का प्रयास किया तो लोग पुलिस से भिड़ गए। लोगों का आक्रोश देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। शाम पांच बजे लगा जाम में रात आठ बजे तक जारी रहा तो नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर नीरज की तलाश कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया  लेकिन पुलिस ने फिर भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो लोगों ने फिर से जाम लगा दिया। रात करीब सवा नौ बजे जाम हटा। पुलिस तालाब में कांटा डालकर नीरज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed