फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man wounded by the fire while loading cartridge

कारतूस लोड करते समय हुए फायर से युवक जख्मी

Wed, 29 Apr 2015 11:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 29 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Young man wounded by the fire while loading cartridge
थाना तिलहर क्षेत्र के गांव हबीबपुर बरखिरिया में मंगलवार की रात शादी समारोह में तमंचे में कारतूस भरते समय अचानक फायर हो गया। गोली 20 वर्षीय हरेंद्र के गले में लग गई। घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव में रहने वाले राजेश्वर सिंह की बेटी रीता सिंह की बारात जैतीपुर क्षेत्र के गांव खुर्रा से आई थी। द्वारचार और खाने पीने की रस्म से निपटने के बाद रात करीब तीन बजे भांवर की तैयारियां चल रहीं थी, तभी आंगन में बैठे राजेश्वर सिंह के भतीजे हरेंद्र ने फायर करने के लिए तमंचे में कारतूस भरने लगा। इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली हरेंद्र के गले में लग गई। अचानक हुई घटना से शादी के घर में हड़कंप मच गया। खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया। आननफानन में हरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। सुबह डॉक्टरों ने हरेंद्र के गले में फंसी गोली ऑपरेशन करके निकाल दी। गोली निकलने के बाद हरेंद्र की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed