फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man in dispute Kanta killed, injured

विवाद में युवक को कांता मारा, घायल

Fri, 31 Jul 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 31 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Young man in dispute Kanta killed, injured
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कारी मकुआ में रहने वाले 22 वर्षीय संजय सिंह गांव में ग्राम समाज की जमीन पर मवेशी चराने को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह दूसरे पक्ष के दो युवकों ने रास्ते में घेरकर संजय को कांता से हमला कर दिया। घायल संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर संजय गांव में ग्राम समाज की जमीन पर मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान गांव के राजेंद्र और रघुवीर आ गए और जमीन को अपनी बताकर मवेशी हटाने को कहने लगे। संजय ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। मौके पर जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों का बीचबचाव कर दिया। संजय मवेशी लेकर घर चला गया। सुबह संजय गांव के बाहर किसी काम से जा रहा था। तभी राजेंद्र और रघुवीर ने उसे घेर लिया। दोनों ने मिलकर संजय की पिटाई की और कांता से हमला कर दिया। कांता संजय के हाथ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed