फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wounded another brother broke back

घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम

Sun, 11 Oct 2015 10:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 11 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Wounded another brother broke back
पुवायां रोड पर डबल स्टोरी के पास नौ दिन पहले हुए सड़क हादसे में सिंधौली क्षेत्र के गांव नियामतपुर में रहने वाले जदुनाथ सिंह यादव की मौत हो गई थी, जबकि उनका छोटा भाई जय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लखनऊ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की रात जय सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। जय सिंह के शव का रविवार सुबह दस बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव नियामतपुर निवासी मदनपाल सिंह यादव के बड़ा बेटा जदुनाथ सिंह यादव शहर में मजदूरी करता था। तीन अक्तूबर की रात वह अपने छोटे भाई जय सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पुवायां रोड पर डबल स्टोरी के पास उनकी बाइक की पुवायां की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में जदुनाथ सिंह मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल जय सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर जय सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात करीब आठ बजे जय सिंह ने दम तोड़ दिया। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग देर रात उनका शव घर ले आए। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम
मदनपाल और उनकी पत्नी मुन्नी देवी बड़े बेटे जदुनाथ का दर्द भूल भी नहीं पाए थे कि दूसरे बेटे जय सिंह की मौत ने उन्हें तोड़ कर रख दिया। मां मुन्नी देवी दूसरे बेटे की मौत से बदहवास हो गई हैं। लखनऊ से शव पहुंचे ही घर में कोहराम मच गया। जदुनाथ की चिता की आग ठंडी भी नहीं हो पाई थी, कि जय सिंह की मौत हो गई। जय सिंह का शव देखने के लिए मदनपाल के घर में तांता लग गया। मदनपाल के छह बेटों में से दो की आकस्मिक मौत से परिवार में मातम छा गया है। जय सिंह के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed