फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worker's death by suppressing gravel and truck

बजरी और ट्रक के बीच दबकर श्रमिक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उझाला ब्यूरो खुटार। 
अमर उझाला ब्यूरो खुटार।  Updated Sun, 30 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Worker's death by suppressing gravel and truck
मौत - फोटो : अमर उजाला
श्रमिक को छोड़कर भाग निकला ट्रक चालक, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा


बजरी उतार रहा श्रमिक की ट्रक के पीछे हटने से उसके पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई। मौते से पहले चालक मजदूर को खुटार में एक निजी डॉक्टर के यहां छोड़कर भाग निकला। मौत से श्रमिक के परिवार में कोहराम मचा है।
गांव कुइयां निवासी वीरपाल (40) मजदूरी कर परिवार की गुजर करता था। वह अक्सर मौरंग, बजरी भरे ट्रकों पर उतार करने चला जाता था। रविवार को भी वीरपाल अपने साथी गांव के ही बबलू के साथ एक ट्रक पर बजरी उतारने खीरी के थाना मैलानी के गांव नौवाखेड़ा गया था। दोपहर बाद बजरी उतारते समय वीरपाल ने चालक से ट्रक आग बढ़ाने को कहा। ट्रक ढलान पर खड़ा होने के कारण चालक ने जैसे ही क्लिच दबाया, ट्रक पीछे की ओर चला गया। ट्रक के पीछे खड़ा वीरपाल ट्रक और बजरी के बीच दबकर बेहोश हो गया। बबलू के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक आगे बढ़ाकर वीरपाल को निकलवाया।
विज्ञापन

इसके बाद चालक ने वीरपाल को डॉक्टर के पास न ले जाकर ट्रक के केबिन में लिटा दिया। ट्रक खाली हो जाने के बाद चालक वीरपाल को लेकर खुटार और एक निजी डॉक्टर के सामने वीरपाल को उतारकर भाग निकला। सूचना पर डॉक्टर ने वीरपाल को देखकर मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर वीरपाल के परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पत्नी नन्हीं देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वीरपाल के साथी बबलू से ट्रक के बारे में जानकारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अपने पीछे 14 और आठ वर्ष के दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed