फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   womens death in accident

कार की चपेट में आकर महिला की मौत, एक घायल

Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 18 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
womens death in accident
कार की चपेट में आकर महिला की मौत, एक घायल 
बुधवार सुबह करीब दस बजे भतीजे के साथ जलालाबाद दवा लेने आ रही महिला की बाइक में पीछे से तेजी से आई कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला बाइक से उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरी और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई जबकि भतीजे को भी गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसा शाहजहांपुर रोड पर उबरिया मंदिर के पास हुआ। गांव जिगनेरा निवासी शाकिर की करीब 38 वर्षीय पत्नी, छोटी बिटिया अपने भतीजे बहारे के साथ बाइक पर बैठकर जलालाबाद दवा लेने आ रही थी बताते हैं कि उक्त स्थान पर उनकी बाइक को पीछे से आ रही अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक समेत उक्त सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी परंतु पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही छोटी बिटिया की सांसें थम गईं जबकि गंभीर रूप से जख्मी बहारे को पुलिस ने अस्पताल भिजवा दिया। हादसे को लेकर लोग काफी आक्रोशित थे। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। मृतका के पांच बच्चों में से दो अभी काफी छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed