फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women in Khutar Death in mysterious circumstances

खुटार में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 09 Aug 2015 11:27 PM IST
खुटार
खुटार Updated Sun, 09 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women in Khutar Death in mysterious circumstances
शनिवार रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने के बाद ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की तो पुत्र और पुत्रियों ने बीमारी से मौत होना बताया। परिवार वालों के अलग-अलग बयानों के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसवां कला निवासी हरिश्चंद्र की 40 वर्षीय पत्नी मैना देवी की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की सुबह मृतका के ससुर अंगने लाल ने थाने पहुंचकर पुत्रवधू की हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। हत्या की तहरीर मिलने पर पुलिस आनन-फानन में गांव पहुंची और परिवार वालों से बात की। मृतका के पुत्र और पुत्रियों ने बताया कि मैना देवी काफी समय से बीमार चल रही थी। शनिवार शाम इलाज के दौरान शाहजहांपुर में उनकी मौत हो गई। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की की जा रही है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed