फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women died after falling in Nullah

कैमुआ नाले में डूबने से महिला की मौत

Wed, 23 Aug 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
Women died after falling in Nullah

जानवर चराने गई अधेड़ महिला की कैमुआ नाले में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नाले से निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है ।कोतवाली क्षेत्र के गांव हटा दलेलपुर निवासी चुन्नीलाल की 51 वर्षीय पत्नी रामबेटी जंगल में जानवर चराने ले गई थी। बताते हैं कि जानवर चरते हुए कैमुआ नाले के पार चले गए। देर शाम तक जब वह नाले से नहीं निकले तो रामबेटी उन्हें निकालने का प्रयास करने लगी। जानवरों को नाले से निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले के पानी में वह गई। इधर ,जानवर घर पहुंच गए लेकिन रामबेटी काफी देर तक नहीं पहुंची तो बेटा कल्लू उन्हें ढूंढने निकला। वह कैमुआ नाले के पास से निकल रहा था तभी उसे पता चला कि एक महिला नाले में वह गई है। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाले से रामबेटी का शव निकाला गया। परिजन की सूचना पर देर रात कोतवाल मनोज कुमार व हल्का इंचार्ज सत्यपाल मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed