{"_id":"a64874ba25d12007c098605efc542ce3","slug":"woman-accused-of-threatening-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर महिला को धमकाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक पर महिला को धमकाने का आरोप
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता और तिलहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोशन लाल वर्मा पर एक महिला को धमकाने का आरोप लगा है। इस प्रकरण का एक वीडियो वाट्सअप पर चल रहा है। हालांकि विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। लोग इस मामले को प्रधानी चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि विधायक के पड़ोस में रहने वाली महिला गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। विधायक भी अपने बेटे मनोज को यहां से निर्विरोध प्रधान बनाना चाह रहे हैं। इसलिए इस तरह की खींचतान चल रही है।
वाट्सअप पर अपलोड वीडियो में दिखाया गया है कि विधायक ने महिला को अपने घर बुलाया और वह नहीं गई तो अपने लोगों के साथ यह खुद ही उसके घर जा धमके और उसे जेल भेजवाने की धमकी दी। हालांकि वीडियो देखकर लगता है कि वीडियो महिला के पीछे खड़े किसी व्यक्ति ने बनाया है। वहीं, विधायक का कहना है कि यह महिला क्षेत्र की वृद्धाओं-विधवाओं को पेंशन दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठ चुकी है और वापस नहीं कर रही। उनका कहना है कि जब वह ठगी गई निरीह महिलाओं के पक्ष में उसे समझाने गए तो क्लीपिंग बना ली गई, जिसे अब तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आए। निगोही थाना प्रभारी वीके मिश्रा ने कहा कि महिला ओर से शिकायत मिलने एवं प्रचारित क्लीपिंग की सीडी प्राप्त होने पर ही विधिक कार्रवाई की जा सकती है। अभी तक सिर्फ लोगों से सुनी सुनाई जानकारी मिली है।