फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife 's head shot , killed

पत्नी की कनपटी पर गोली मारी, मौत

Thu, 09 Jun 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Wife 's head shot , killed
पत्नी की कनपटी पर गोली मारी, मौत
दहेज में एक लाख रुपये न दिए जाने पर पति ने बुधवार रात पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति समेत तीन लोगाें के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है। थाना कांट अंतर्गत गांव गंधार निवासी सरजू ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री पूजा का विवाह आज से एक वर्ष पूर्व थाना निगोही क्षेत्र के गांव चौड़ेहरा-चौड़ेहरी निवासी हरिपाल के पुत्र कृष्णपाल उर्फ  बब्लू के साथ किया था। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन सरजू के दिए दहेज से पूजा के ससुराल वाले संतुष्ट नही थे। ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मंाग कर रहे थे। दहेज न दिए जाने से पूजा के पति कृष्ण पाल, सास हीरावती, ससुर हरिपाल उसे परेशान करने लगे। पूजा के मायके वालों ने दहेज में एक लाख रुपये देने में असमर्थता जताई, लेकिन पूजा के ससुरालियों ने उसकी एक न सुनी। इसी को लेकर बुधवार रात 10 बजे पूजा की सास हीरावती, ससुर हरिपाल ने अपने पुत्र कृष्णपाल से कहा पूजा के मां बाप दहेज नहीं देंगें, इसका आज खात्मा कर दो। कृष्णपाल कमरे में गया और तमंचा लेकर पूजा की हत्या कर दी। पुलिस ने पति कृष्णपाल, सास हीरावती, और ससुर हरिपाल के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी पति कृष्णपाल ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। -- रजी अहमद, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed