फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ward put locks escaped dismissal, teacher charge

ताले डाल बर्खास्त वार्डन फरार, शिक्षिका को चार्ज

Thu, 07 Jan 2016 11:49 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ward put locks escaped dismissal, teacher charge
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बर्खास्त वार्डन आकांक्षा गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय के स्टाफ और छात्राओं को सोता हुआ छोड़कर साइड गेट का कुंडा खोल आवश्यक अभिलेखों के साथ फरार हो गईं। जानकारी होने पर विद्यालय स्टाफ और सर्व शिक्षा अभियान के एबीआरसी ने उन्हें वाहन के इंतजार में रोड पर खड़ा देखकर अभिलेख देने और बर्खास्तगी का आदेश प्राप्त करने को कहा, लेकिन वे बिना कुछ बोले एक लगेज वाहन में बैठकर चलीं गईं।
विज्ञापन

वार्डन आकांक्षा गुप्ता पर स्कूल की छात्राओं के साथ मारपीट और भेदभाव करने, बिना छुट्टी के गायब रहने के साथ ही विद्यालय स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार सहित तमाम आरोपों की त्रिस्तरीय जांच में आरोप सिद्ध होने पर बीएसए ने वार्डन की बुधवार को संविदा समाप्त कर दी थी। इसी दिन बीएसए ने वार्डन आकांक्षा गुप्ता की संविदा समाप्त करने का आदेश भी देर रात वार्डन को प्राप्त करवाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के एबीआरसी मधुर कुमार सिंह भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर वार्डन बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय गेट खुलने से पहले ही आवश्यक अभिलेख के साथ साइड गेट का कुंडा निकालकर चलीं गईं।
विज्ञापन

विद्यालय स्टाफ ने इस तरह वार्डन के चोरी छिपे चले जाने की जानकारी एबीआरसी मधुरकुमार सिंह को दी। एबीआरसी सिंह ने बताया कि स्टाफ के साथ वेे वार्डन की तलाश में रोड पर गयेे, तो वार्डन गुप्ता उन्हेें वाहन के इंतजार में खड़ी मिलीं। एबीआरसी ने उनसे बीएसए का आदेश प्राप्त करने तथा स्टाफ ने विद्यालय के अभिलेख,स्टाक रूम और शौचालय की चाबी आदि देने को कहा,तो वे बिना कुछ बोले एक लगेज वाहन में बैठकर चलीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम और बीएसए के दूरभाष पर दिए गए आदेश पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक अरूण यादव, लेखपाल वीरेशपाल सिंह,एबीआरसी मधुरकुमार सिंह, विकास मिश्रा व  केके सिंह ने प्रभारी थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा व एसआई अशोक कुमार पाल के साथ बॉ स्कूल जाकर स्टाक रूम व शौचालय के ताले तुुड़वाकर चार्ज वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना मिश्रा सौंपा गया।
- इंद्र प्रताप सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर

वार्डन स्कूल के अभिलेख और चाबियां साथ ले गईं
मिर्जापुर। बॉ स्कूल के लेखाकार विकल कुमार ने बताया कि बर्खास्त वार्डन स्कूल केे  राशन उपभोग, दैनिक सामग्री, लेेखन सामग्री, अभिभावक पहचान रजिस्टर व स्टोर व शौचालय मेें ताला लगाकर चाबी अपनेेे साथ लेे गईं हैं।


बीईओ ने बिना ताले की तीन अलमारियां सील कीं
मिर्र्जापुर। बीईओ नेेे बॉ स्कूूल के चार्ज केे समय बिना ताले की खुुली तीन अलमारियों को सील कर उसमेे रखे सामान को सुरक्षित किया,जबकि तीन अलमारी पहलेे से ही टूटी हुुई खुुलीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed