फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers accused inspector delivered to surrounding

ग्रामीणों ने दरोगा को घेरकर आरोपी को छुड़ाया

Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
एक गांव में नामजद आरोपी को पकड़ने गए दरोगा व सिपाही को देखते ही वह भाग खड़ा हुआ। दरोगा ने आरोपी को दौड़कर दबोच लिया। इस दौरान गांव की महिलाओं व कुछ लोगों के विरोध करने व महिलाओं द्वारा दरोगा की आंख में धूल झोंकने पर आरोपी दरोगा के हाथ से छूटकर भाग गया। इस दौरान दरोगा ने आरोपी की गोट में लगा तमंचा छीन लिया। घटना के बाद पुलिस बल गंाव पहुंचा तथा आरोपी की तलाश की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। पूरा वाकया शनिवार दिन का है और बीती देर रात इस प्रकरण में थाने मे बीती देर रात गंाव के 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। साथ ही 10 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।  बता दें कि बीते 14 जनवरी को गंाव मिर्जापुर के प्रधान अरविंद कुमार ने अपनी ग्राम पंचायत के गंाव फरीदापुर निवासी अखिलेश उर्फ  गुड्डू पंडित के विरूद्ध मारपीट करने व जाति सूचक गालियां दिए जाने को लेकर मारपीट व हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमा में आरोपी हुए अखिलेश उर्फ गुड्डू पंडित की गिरफ्तारी के लिए थाने के दरोगा अशोक मिश्रा व सिपाही गुरदीप सूचना मिलने पर अपराह्न लगभग ढाई बजे बाइक से इसी ग्राम पंचायत के गंाव मिर्गापुर पहुंचे। बताते हैं कि पुलिस को देखते ही मिर्गापुर में ओमप्रकाश के मकान के बाहर बैठा आरोपी गुड्डू पंडित भाग खड़ा हुआ।  उसे कुछ ही दूर पर एक गली में दरोगा ने दबोच लिया तथा गोट में लगा तमंचा व कारतूस छीन लिया। इस दौरान पुलिस के रवैये से आक्रोशित गंाव की कुछ महिलाओं व अन्य लोगों ने पुलिस को घेर लिया। कुछ महिलाओं ने दरोगा की आंखों में धूल झोंक दी तो मौका पाकर अखिलेश दरोगा से हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी थाने पहुंची तो भारी संख्या में पुलिस बल गंाव मिर्गापुर पहुंच गया तथा गांव की नाकेबंदी करके अखिलेश की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर गांव मिर्गापुर के रामचंद्र के पांच पुत्रों वीरपाल, बिजेंद्र,डब्लू उर्फ  सुरेंद्र, झंकू, धर्मराज व कैलाश के अलावा बिजेंद्र की पत्नी माधुरी,  बुधपाल की पत्नी नीतू और मिथलेश पुत्र भूपराम को नामजद करते हुए दस अज्ञात  के विरुद्ध धारा 147, 148, 332, 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

उधर, आरोपी रामचंद्र ने बताया कि गांव प्रधान अरविंद कुमार ने चुनावी रंजिश के तहत उनके पुत्रों व पुत्र वधू को पुलिस से नामजद कराया है जबकि इस घटना में नामजद बिजेंद्र बिहार में है। रामचंद्र ने यह भी बताया कि वह कई वर्ष पूर्व यहां का प्रधान रह चुका है। गत प्रधानी के चुनाव में बिजेंद्र ने वर्तमान प्रधान के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। इसमें बहुत कम अंतर से उसका पुत्र बिजेंद्र चुनाव हार गया था। इसी चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान ने पुलिस से मिलकर हमारे सभी पुत्रों को नामजद करा दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने के मामले में शनिवार रात को ही केस दर्ज कर दिया गया। फरार वांछित गुड्डू पंडित के खिलाफ वारंट जारी हो चुका है। उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही उसके पकड़े जाने की उम्मीद है। -- दयाचंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, तिलहर कोतवाली, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed