फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicle thief gang member Caught, five bikes were

वाहन चोर गैंग का सदस्य पकड़ा, पांच बाइक मिलीं

Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang member Caught, five bikes were
कोतवाली पुलिस ने फर्रूखाबाद रोड स्थित रडार केंद्र के पास अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के एक सदस्य को पकड़ने मे सफलता पाई है। उसके दो अन्य साथी भाग निकले। पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने बरामद की हैं।
विज्ञापन

कोतवाल यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने उक्त स्थान पर दबिश देकर कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी राना सिंह के लड़के कल्लू को दबोच लिया, जबकि इस दौरान उसके साथी गांव नौगवां निवासी रामतीरथ तथा गांव सुल्तानपुर दिबियापुर का निवासी साजिद मौके से भाग गए। पकड़े गए कल्लू ने बताया कि उन लोगों ने गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़ तथा दिल्ली आदि जगहों से कई बाइक चोरी की हैं। उसकी निशानदेही पर पास के ही गन्ने के खेत से अलग-अलग कंपनी की पांच बाइक भी बरामद हुईं। पुलिस टीम में दरोगा इफ्तिखार हुसैन के अलावा सिपाही प्रीतम दत्त शर्मा, अमृत सिंह, खालिद अली, महेशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed