फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle whipped with brick

चाचा को ईंट से कूंचकर मार डाला

Tue, 14 Mar 2017 11:54 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uncle whipped with brick
हत्या - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 होली के दिन भतीजे ने चाचा की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। घटना जमीन की रंजिश में अंजाम दी गई। मृतक के चचेरे भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस दो लोगों की नामजदगी को फर्जी बता रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद भतीजे ने कोतवाली पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

गांव भरतापुर निवासी 45 वर्षीय बालकराम की शादी नहीं हुई थी। वह घर में अकेले रहते थे। उनका भाई तुलाराम पंजाब में मजदूरी करता है। होली से एक दिन पहले बालकराम अपनी बहन राधा को ससुराल गांव बरगदिया से बुलाकर घर लाए थे। बालकराम की 10 बीघा जमीन पर उनके भतीजे जगदीश की नजर थी। इसे लेकर वह बालकराम से खुन्नस मानता था।
विज्ञापन

रविवार शाम जगदीश बालकराम को घर से बुला ले गया। बालकराम ने जगदीश को शराब के लिए रुपये भी दिए। इसके बाद में देर रात तक दोनों साथ रहे। सोमवार सुबह लगभग चार बजे होलिका दहन स्थल के पास जगदीश ने बालकराम को गिरा दिया और सिर पर ईंट से प्रहार करना शुरू कर दिया। इससे बालकराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची लेकिन इससे पहले ही जगदीश कोतवाली पहुंच गया और बालकराम की हत्या करने की बात कबूलकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। बालकराम के चचेरे भाई चिरौंजीलाल ने जगदीश, मदनलाल और पंचम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को जगदीश को जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह का कहना है कि दो लोगों को झूठा नामजद कराया गया है। हत्या अकेले जगदीश ने ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेरे हाथों लिखी थी बालकराम की मौत’
पुवायां। जगदीश ने चाचा बालकराम को मारने की योजना होली की पूर्व संध्या पर ही बना ली थी। वह चाहता था कि बालकराम अपनी जमीन उसके नाम कर दें, लेकिन बालकराम इसके लिए तैयार नहीं थे। जगदीश ने बालकराम से कई बार जमीन अपने नाम करने को कहा, लेकिन बालकराम ने जीवित रहते जमीन किसी को न देने की बात कही।
जगदीश ने होली की पूर्व संध्या पर बालकराम को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। योजना के तहत रविवार शाम को ही वह बालकराम को घर से बुला लाया और बातों में फंसाकर रातभर अपने साथ घुमाता रहा। सोमवार तड़के जगदीश ने योजना को अंजाम देते हुए बालकराम की हत्या कर दी। जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसने बालकराम को अकेले ही मारा है। हत्या के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही जगदीश खुद ही कोतवाली पहुंच गया।

जगदीश के चेहरे पर चाचा की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं था। हत्या करने की वजह पूछने पर जगदीश ने पुलिस से कहा कि भगवान ने बालकराम की मौत उसके हाथों लिखी थी, इसलिए मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed