फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two road accidents Death of young men

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 10 May 2015 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 10 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents Death of young men
थाना रोजा क्षेत्र में मोेहम्मदी रोड पर गांव भावलखेड़ा के पास शनिवार सुबह सड़क पर खड़ी क्रेन को बचाने के प्रयास में ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में हेल्पर 25 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। उधर, थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव पच्चड़ निवासी 35 वर्षीय महेंद्र सिंह की शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। परिवार वालों ने पुराने विवाद में ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कन्हऊ चक निवासी राजवीर रोजा मंडी के एक ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाते हैं। उनके साथ गांव के ही हरगोविंद त्रिपाठी का बेटा सचिन हेल्पर थे। शुक्रवार को दोनों रोजा मंडी से चावल लादकर बहराइच गए थे। चावल उतार कर शनिवार सुबह रोजा लौटते समय रास्ते में रोड पर खड़ी क्रेन को बचाने के प्रयास में ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सचिन को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद राजवीर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सचिन के छोटे भाई परिवार वालों के साथ अस्पताल पहुंचे। सचिन के पिता की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। बेटे की मौत से मां प्रेमा देवी बेसुध हो गईं हैं।
विज्ञापन

उधर, थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव पच्चड़ निवासी ब्रजपाल सिंह के मुताबिक उनका बेटा महेंद्र सिंह गांव में खड़ा हुआ था, तभी गांव के मुन्ना सिंह ने अपने ट्रैक्टर से उसे उसके टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि मुन्ना सिंह से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। गांव में दुर्गेश की दुकान पर महेंद्र और मुन्ना का कई दिन पहले विवाद हो गया था, जिसमें मुन्ना सिंह ने महेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। ब्रजपाल ने मुन्ना के खिलाफ थाना खुदागंज में तहरीर दे दी है। आरोप है कि पुलिस की मिली भगत के चलते आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। महेंद्र पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। महेंद्र की मौत से मां सोमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed