{"_id":"56fc1fb74f1c1be27bf00560","slug":"two-persons-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दो ग्रामीणों को बनाया बंधक, लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दो ग्रामीणों को बनाया बंधक, लूटा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में मोहल्ला सुभाष नगर से करीब एक किलोमीटर दूर डॉट वाले पुल के पास बुधवार की देर शाम बदमाशों ने रास्ते से गुजर रही एक बाइक में डंडा फेंककर मारा, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गिर गए। बदमाशों ने दो युवक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर रोड किनारे खेत में डाल दिया, जबकि उनका एक साथी बचकर भागने में कामयाब रहा। उसने अपने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। बड़ी संख्या में असलहा और लाठी-डंडे लेकर पहुुंचे ग्रामीणों को देखकर बदमाश भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने असलहाधारी दो ग्रामीणों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाना चाहा तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस की गाड़ियां घेर लीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
थाना तिलहर क्षेत्र में गर्रा नदी किनारे बसे गांव राय खुर्द निवासी गयादीन के बेटे पप्पू की ससुराल शहर के मोहल्ला अशफाक नगर में ससुराल है। शाम को वह गांव के दोस्त राजू और एक अन्य दोस्त के साथ अपने बच्चे की दवाई लेने सुभाषनगर आया और ससुराल भी गया था। रात करीब आठ बजे घर वापस लौटते समय मोहल्ला सुभाषनगर से आगे डॉट वाले पुल के बाद घात लगाए बैठे 15-20 बदमाशों ने उनकी बाइक में डंडा मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने पप्पू और उसके एक साथी को पकड़ लिया, जबकि राजू मौके से बचकर भाग गया। राजू की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव से निकल पड़े। इधर सूचना मिलने पर सुभाषनगर वार्ड सदस्य विजय सक्सेना उर्फ नवनीत मोहल्ले वालों के साथ डॉट वाले पुल की तरफ चल दिए। ग्रामीणों ने दोनों बंधकों को छुड़ाया। बदमाशों ने पप्पू से 11 सौ रुपये और मोबाइल व उसके साथी से 15 सौ रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि बदमाशों ने दो युवकों को बंधक बना लिया था।