फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two million women hostage looted assets

महिलाओं को बंधक बनाकर दो लाख की संपत्ति लूटी

Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
आठ डकैतों ने मंगलवार रात तीन महिलाओं को बंधक बनाकर दो लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

गांव सुजानपुर के बलजीत सिंह ने बताया कि उनके चाचा रहते हैं। वह चाचा से मिलेन राजस्थान गया था। घर पर मां दिलीप कौर, पत्नी प्रकाश कौर और बहन अमरजीत कौर थी। मंगलवार रात आठ सशस्त्र बदमाश उसके घर घुस आए और महिलाओं पर तमंचे तानकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने महिलाओं को शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए सेफ की चाबी ले ली और उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने की चार अंगूठी, मंगलसूत्र सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। इसके बाद डकैत महिलाओं को कमरे में बंद कर चले गए। 
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर कमरा खोलकर महिलाओं को बाहर निकाला। पड़ोस के लोगों ने फोन कर बलजीत सिंह को डकैती की जानकारी दी। आरोप है कि खुटार एसओ के सीयूजी नंबर पर भी कॉल की गई, लेकिन मोबाइल रिसीव ही नहीं किया गया। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल करने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की ताकीद की और वापस लौट गई। डकैती की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहते हुए फोन काट दिया और उसके बाद फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed