फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two men fiercely beat hostage for four hours

दो युवकों को चार घंटे तक बंधक बनाकर जमकर मारपीट

Fri, 08 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को गांव पकड़िया हकीम क्षेत्र में एक सिख फार्मर ने शीशम के तीन पेड़ वनकर्मियों की मिलीभगत से बिना परमिट काट डाले। सूचना पाकर खुटार का एक युवक पुवायां के गांव गंगसरा के अपने साथी को लेकर बुधवार रात फार्मर के यहां जा पहुंचा। दोनों युवकों ने फार्मर पर अवैध रूप से पेड़ काटे जाने का आरोप लगाते हुए 10 हजार रुपयों की मांग की। इस पर फार्मर युवकों को बहाने से घर पर बुला ले गया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद फार्मर के परिवार की महिलाओं ने दोनों युवकों को डंडों और चप्पलों से जमकर पीटा। पिटाई से युवक गंभीर घायल हो गए। एक युवक ने किसी तरह मोबाइल से अपने परिवार के लोगों को सूचना दी। युवक को फोन करते देख फार्मर ने दोनों के फोन नकर तोड़ दिए। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो एसडीएम सलिल कुमार पटेल, सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और चार घंटे से बंधक युवकों को छुड़ाया। पुलिस ने काटी गई लकड़ी बरामद करने और युवकों को बंधक बनाने के मामले में कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी। वनकर्मी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। उधर फार्मर ने पेड़ काटे जाने की बात से इंकार करते हुए कहा कि दो युवक रात में उसके घर घुस आए थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को अपने साथ ले गई। बंधक बनाए गए युवकों का निजी डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई का कहना है कि मौके पर कोई कटा पेड़ नहीं मिला। दोनों पक्षों में राजीनामा हो जाने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन


मैं मौके पर गया था। दोनों पक्षों से तहरीर देकर कार्रवाई को कहा तो किसी भी पक्ष ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मौके से लकड़ी भी बरामद नहीं हुई। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उमेश शर्मा, सीओ पुवायां




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed