फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two girls got frisked porn videos

दो युवतियों को झांसे में फंसाकर बना ली अश्लील वीडियो

Wed, 17 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Wed, 17 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two girls got frisked porn videos
मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : फाइल फोटो
स्वास्थ्य कर्मी को कोल्ड ड्रिंक मेें नशा देकर दी धमकी, कोर्ट मैरिज की, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

होटल में अश्लील वीडियो बनाकर मांगी दस लाख की रंगदारी 


जिले में दो युवतियों को अलग-अलग झांसे में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बना ली गई। इनमें एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर पहले अश्लील वीडियो बनाई फिर उसे नेट पर डालने की धमकी देकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित किया गया। वहीं कन्नौज के सिगरनपुरवा निवासी युवक ने लखनऊ के एक होटल में युवती की अश्लील वीडियो बना ली। नेट पर डालने की धमकी देते हुए उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बदायूं के थाना फेजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह सीएचसी पर नर्स मेंटल के पद पर काम करती है। शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अलीजई निवासी प्रेम खतौलिया मॉनीटरिंग एवेल्यूशन के तौर पर काम करता है। काम के सिलसिले में उसका पुराना जिला अस्पताल में आना जाना था। आरोप है कि यहां उसे चार फरवरी को प्रेम खतौलिया ने विश्वास में लेकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेसुध होने के बाद उसेे एक गुप्त स्थान पर कमरे में ले गए और अपने भाई कमल की मदद से अश्लील वीडियो क्लीपिंग बना ली। हल्का होश में आने के बाद उसे उसकी सहेली के किराए के मकान पर छोड़ गए। इसके बाद उसे सात फरवरी को फोन करके बताया कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई है और उसे नेट पर डाल देंगे। इस तरह से ब्लैकमेल करते हुए उसे आठ फरवरी को कोर्ट मैरिज के कागज पर हस्ताक्षर कराकर लिए। 16 अप्रैल को फिर से उसे झांसा देकर बुलाया और उसकी शादी के फोटो खिंचवा लिए। उसे अपने घर में बंधक बनाए रहे। पांच मई को वह अपने पिता के घर पहुंची और माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद उसने एसपी केबी सिंह को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर एसपी ने सदर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। सदर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रेम खतौलिया और उसके भाई, मां व दो बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी, रेप, जान से मारने की धमकी, उत्पीड़न आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपी कमल ने बताया कि युवती ने उसके भाई प्रेम से कोर्ट मैरिज की है उसके लगाए आरोप गलत हैं। इधर, थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने बताया कि जिला कन्नौज के सिगरनपुरवा निवासी अशोक कुमार से उसकी व्हाट्स ऐप के जरिये बात हुई और फिर उससे मुलाकात हो गई। आरोप है कि उसने लखनऊ के एक होटल में मुलाकात के बहाने बुलाया और वहां उसकी अश्लील वीडियो बना ली। नेट पर डालने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा और फिर इसके बाद उसने कई बार उसका यौन शोषण किया। बाद में वह उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा। नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के इंस्पेक्टर केके तिवारी का कहना है कि अश्लील वीडियो बनाने से संबंधित दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed