फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two frinds lost from south city

साउथ सिटी से दो सहेलियां गायब

Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मामले में एक लड़की के नाना अपने ही नाती पर दोनों को अगवा करने का मुकदमा
विज्ञापन
दर्ज कराया है। वहीं दोनों सहेलियों की युवक के साथ रजामंदी से भी जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस का जोर अभी युवक समेत लड़कियों की बरामदगी पर है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के साउथ सिटी में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग का पुश्तैनी गांव तिलहर में हैं। इनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी और दामाद तिलहर वाले घर में ही रहते हैं। बुजुर्ग की तहरीर के मुताबिक घर जमाई बन कर रह रहे बड़े दामाद ने वहां की सारी प्रापर्टी कब्जा कर ली है। साउथ सिटी के मकान में वह, उनकी छोटी बेटी और बेटी की इकलौती बेटी साथ रहते हैं। छोटे दामाद की मौत हो चुकी है। बुजुर्ग ने छोटी बेटी की इकलौती बेटी के नाम ही अपनी सारी जायदाद की वसीयत कर दी है। आरोप है कि इस पर बड़े दामाद के बेटे की नजर है और वह इस नातिन से ब्याह रचाकर पूरी प्रापर्टी का मालिक बनने की साजिश कर रहा है। तहरीर में यह भी लिखा है कि साउथ सिटी वाले इनके मकान में निगोही निवासी एक परिवार किराए पर रहता है और उस परिवार की एक लड़की नातिन की सहेली है। इनकी नातिन को तिलहर निवासी बड़े दामाद ने दोपहर के समय फोन कर बिसरात हनुमान मंदिर के पास बुलाया था लेकिन तीसरे पहर तक नातिन सहेली संग नहीं लौटी। बड़े दामाद का बेटा यानी बुजुर्ग का नाती भी अपने आवास पर नहीं मिला तो उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी है। दोनों सहेलियों की स्कूटी सदर में वीमार्ट शोरूम के पास खड़ी मिली है। एसपी बबलू कुमार ने कहा कि लापता दोनों युवतियों और तिलहर वाले युवक की बरामदगी पर फोकस है। तीनों के मिलने पर ही हकीकत पता चलेगी। फिलहाल उनके नंबर सर्विलांस पर हैं और उनकी लोकेशन बरेली-मुरादाबाद के बीच मिली हैं। उनकी बरामदगी के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed