{"_id":"59e64fd04f1c1b98678b63af","slug":"twenty-thousand-prize-racket-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
जलालाबाद।
कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ और लूट के मामले में वांछित चल रहे बीस हजार के इनामी बदमाश को सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि सूचना पर गांव बघापुर को जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गांव सरैंया निवासी आजाद सिंह यादव को पकड़ने की कोशिश की परंतु उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान फायरिंग करते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस मिले। बताया कि पकडे़ गए आरोपी पर जुलाई महीने में लूट और पुलिस मुठभेड़ होने की धाराओं में कटरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मिर्जापुर और जलालाबाद में भी लूट व बाइक चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।