फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trying to rape brother wounded

रेप की कोशिश करने पर जेठ को घायल किया

Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात महिला को उसके जेठ ने दबोच लिया और रेप की कोशिश की। महिला ने उसे सबक सिखाने के लिए पास रखे हंसिया से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। शोर सुनकर घरवाले जाग गए। उन्होंने घायल जेठ को रात में साढ़े बारह बजे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उसके जेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 511 में एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

गांव सुजातपुर की एक महिला का पति हरियाणा में नौकरी करता है। घर पर महिला सास-ससुर, जेठ और परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। सोमवार रात महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। परिवार के बाकी लोग भी अपने कमरों में सोए हुए थे। रात में लगभग 11 बजे महिला का जेठ उसके घर में घुस आया और महिला को दबोचकर रेप की कोशिश करने लगा। महिला ने खुद को छुड़ाना चाहा तो उसने महिला का मुंह दबाकर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। किसी उसके चंगुल से छूटकर महिला ने गुस्से में पास रखा हंसिया उठाकर आरोपी के गुप्तांग पर वार कर दिया। उसकी चीख सुनकर पास के कमरों में सोए परिवार बाकी लोग आ गए। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला का बयान लेकर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

तीन साल पहले छोड़कर चली गई आरोपी की पत्नी 
सेहरामऊ दक्षिणी। आरोपी जेठ की शादी हो चुकी है, लेकिन तीन साल पहले पत्नी उसेे छोड़कर चली गई। छोटा भाई हरियाण में नौकरी करता है। उसकी पत्नी गांव में ही घर पर रहती है। जेठ काफी समय से उस पर बुरी नीयत रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने जेठ के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज कराया। महिला ने जेठ के गुप्तांग पर हंसिया से वार कर उसे घायल कर दिया है। अभी उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- वीरेंद्र चौहान, थानाध्यक्ष सेहरामऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed