फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Try to smash the truck on the highway alone, hijacker arrested

हाईवे पर अकेले ही ट्रक लूट की कोशिश, लुटेरा गिरफ्तार

Thu, 29 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हरदोई से चावल लोड करके धनगढ़ी नेपाल जा रहे ट्रक को नेशनल हाईवे पर पंजाब के एक लुटेरे ने तमंचे के बल पर लूट लिया। दूसरे ट्रक चालक की सूचना पर आरसी मिशन पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरे को पकड़  लिया। पुलिस से बचने के लिए उसने ट्रक भगाया, इससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इस दौरान पुलिस टीम पर फायर भी किए गए। जिसमें इंस्पेक्टर बाल-बाल बच गए। जिला लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी सुखदेव सिंह पुत्र करनैल सिंह, पलिया के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी सुनील छतवाल का ट्रक चलाता है। सुनील के तीन ट्रकों में मंगलवार देर शाम जिला हरदोई से नेपाल के धनगढ़ी जिले में ले जाने के लिए चावल लोड किया गया था। तीनों दस टायरा ट्रक आगे-पीछे चल रहे थे। सुखदेव जिस ट्रक को चला रहा था, उस ट्रक में शाहाबाद के पास नेशनल हाईवे पर पंजाब के अमृतसर के थाना तरनतारन अंतर्गत गांव बुर्द निवासी सतनाम सिंह पुत्र रेशम सिंह यात्री के तौर पर ट्रक में बैठ गया। कुछ दूर ट्रक चलने के बाद उसने तमंचे के बल पर चालक सुखदेव को कब्जे में कर लिया और ट्रक को अपने हिसाब से आगे ले चलने के लिए कहने लगा। सुखदेव के ट्रक के आगे शाहिद का ट्रक चल रहा था। रात लगभग 12 बजे हरदोई बाईपास के नजदीक पहुंचते ही सुखदेव का ट्रक जैसे ही शाहिद के ट्रक के आगे निकला तो उसने होटल पर चाय पीने के लिए सुखदेव को ट्रक रोकने के लिए हाथ दिया। तभी लुटेरे सतनाम ने उस पर फायर कर दिया और ट्रक को ओवरटेक आगे निकलवा ले गया। शाहिद ने हाईवे किनारे होटल और ढाबों की चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर हरीश राजपूत को जानकारी दी। इस पर उन्होंने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जीप आगे निकालने की कोशिश की तो ट्रक ने साइड मार दी। चालक सुखदेव ने जब समझ लिया कि पुलिस मदद में पीछे लग गई तो उसने सरायकाइयां के पास पहुंचते ही ट्रक में ब्रेक लगाए और  नीचे कूद गया। इतने में इंस्पेक्टर भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। तभी लुटेरे सतनाम सिंह ने इंस्पेक्टर पर फायर झोंक दिया और स्टेयरिंग पर बैठकर खुद ट्रक ड्राइव करने लगा। फायर में इंस्पेक्टर और उनकी टीम बाल-बाल बच गई। कुछ दूर चलने पर ट्रक पलट गया। वह दोनों हाथों में तमंचे लेकर ट्रक के बाहर निकला तो उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि लुटेरे सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर ट्रक, छह लाख का चावल व चालक से लूटे गए चार हजार रुपये और दो 315 बोर के तमंचे, चार कारतूस तथा एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed