फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck full of animals caught

पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा 

Tue, 28 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Truck full of animals caught
पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा
थाना मदनापुर क्षेत्र में गढ़िया रंगीन बुधवाना रोड पर सोमवार की तड़के पुलिस ने घेराबंदी करके प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बुधवाना से गढ़िया रंगीन रोड पर सुबह करीब चार बजे बरुआ चौकी वीरपाल सिंह, सिपाही महेश सिंह, नरेंद्र सिंह गश्त कर रहे थे, तभी बुधवाना की तरफ से तीन ट्रक तेज रफ्तार मेें आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने ट्रकों को रोकने का प्रयास किया, तो ट्रक चालकों ने स्पीड तेज कर दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने पीछे वाले ट्रक पर असलहा सीधे कर दिए। ट्रक चालक ने कुछ दूरी पर ट्रक रोका और उसमें सवार पशु तस्कर फरार हो गए। आगे चल रहे दो ट्रक तेज रफ्तार में निकल गए। पुलिस टीम ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गए। ट्रक में 43 प्रतिबंधित पशु बरामद हुए, जिसमें से दो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृत पशुओं को दफन करवा दिया और बाकी पशुओं को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि बरुआ पुलिस ने एक सप्ताह पहले भी प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed