{"_id":"752cdaf3ab4d13f23270de4539399a99","slug":"tracktor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमली रोड पर ट्राली पलटी, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमली रोड पर ट्राली पलटी, जाम
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को कैंट इलाके से जोड़ने वाली इमली रोड पर गहरे गड्ढों की वजह से बृहस्पतिवार को सुबह गन्ना से लोड ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई राहगीर घायल नहीं हुआ, लेकिन रोड पर गन्ना फैल जाने से दोपहर तक कई बार रास्ते पर यातायात में रुकावट पड़ी।
खास यह है कि रोडवेज स्टेशन-रेलवे फ्लाईओवर के तिराहे से लेकर कैंट चौराहे पर वीर अब्दुल हमीद पार्क तक इमली रोड के रखरखाव की जिम्मेदारी एमईएस बोर्ड की है। इस संबंध में कैंट बोर्ड के वार्ड मेंबर गजेंद्र गंगवार ने बोर्ड अध्यक्ष के नाते मिलिट्री छावनी के ब्रिगेडियर और बरेली में एमईएस के मुख्य अभियंता को कई बार ज्ञापन देकर दुर्घटनाओं का सबब बन रही इमली रोड का पुनर्निर्माण कराने की मांग की, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। इस कारण आए दिन रोड पर रिक्शे, बाइकें आदि वाहन पलटने से लोग दुर्घटनाओं की चपेट में आ जाते हैं। वार्ड मेंबर गंगवार के अनुसार एमईएस के सहायक अभियंता को ब्रिगेडियर के नाम ज्ञापन देकर दो माह में ड़क बनवाने की मांग दोहराई है।