{"_id":"575d7ed74f1c1b283e11b7e3","slug":"to-bolster-the-missing-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लेने गया युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर लेने गया युवक लापता
Sun, 12 Jun 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर लेने गया युवक लापता
Link Copied
शुक्रवार शाम करीब चार बजे गैस सिलेंडर लेने जाने की बात कहकर घर से निकला युवक अभी तक वापस नहीं लौटा। सभी संभावित ठिकाने तलाशने के बाद भी युवक का पता न लगने से परेशान घरवालों ने सूचना थाने पर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से गांव झरहरहरीपुर निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार शर्मा कई सालों से परिवार समेत कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं। शिवकुमार शाम को दूध, दही, पनीर का ठेला लगाकर परिवार की रोजी रोटी चलाते हैं। शिवकुमार के भाई रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम उन्होंने पत्नी से गैस सिलेंडर लेकर आने की बात कही और चले गए। देर शाम तक वापस न लौटने पर परेशान परिजन उन्हें खोजने में जुट गए। इस दौरान नाते रिश्तेदारियों के अलावा हर संभावित जगह पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुरागरसी न होने पर पुलिस को इत्तिला दी। पुलिस ने एक दिन और इंतजार कर देख लेने को कहा, लेकिन न मिलने पर रविवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज कर ली। शिवकुमार के घर में पत्नी के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घरवालों के अनुसार न तो उन लोगों की किसी से दुश्मनी है और न ही शिवकुमार की घर में किसी से कोई बातचीत हुई। बेहद शांत स्वभाव के और काफी मिलनसार शिवकुमार के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के मामले की कस्बे में काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।