फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar deadly attack on the junk business

तिलहर में कबाड़ व्यवसायी पर जानलेवा हमला

Sat, 11 Jul 2015 11:26 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Sat, 11 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tilhar deadly attack on the junk business
 कस्बे के मोहल्ला मौजमपुर नई कालोनी में जंगल वाली मस्जिद के पास दो लोगों ने एक युवक समीर पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला बहादुरगंज पर जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर लगी भीड़ ने फायरिंग के बाद भाग रहे युवक को उसकी बाइक सहित दबोच लिया। युवक को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बाइक पर सवार थे हमलावर
घायल समीर का कहना है कि दो युवक हाईवे से उसके घर की ओर बाइक से आ रहे थे। उन्होंने ही उसपर जानलेवा हमला किया है। वह न तो उन लोगों को जानता है और न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी है।
विज्ञापन


सीओ ने किया मौका मुआयना
सीओ विजय शंकर मिश्रा ने सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंच कर पहले घायल समीर से पूछताछ की उसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हमलावर को भीड़ ने दबोचा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला के बाद भाग रहे चीनी मिल कालोनी निवासी एक युवक को मोहल्ले वालों ने बाइक स्लिप होने पर भागते हुए पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। युवक की बाइक भी पुलिस के कब्जे में है।

- घायल युवक समीर के चचेरे भाई यामीन की तहरीर पर चीनी मिल कालोनी निवासी सुमित तथा पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
- विजय शंकर मिश्रा, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed