फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three to four million homes cash Including the theft of 2.4 million

तीन घरों से चार लाख नगद  सहित 24 लाख की चोरी

Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
अमर उजाला ब्यूरो खुटार। Updated Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three to four million homes cash Including the theft of 2.4 million
चोर - फोटो : अमर उजाला
- सपा के ब्लाक अध्यक्ष के घर को भी चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

- डॉग स्कवॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने की जांच

दो गांवों के तीन घरों से चोर चार लाख रुपये सहित लगभग 24 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। आहट होने पर लोगों ने फायरिंग भी की, लेकिन चोर आसानी से निकलने में सफल रहे। डॉग स्कवॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर सबूत तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही मौके पर तमाम लोगों की भीड़ के कारण सबूत नष्ट होने के चलते कोई सफलता नहीं मिल सकी।
चोरों ने गांव महेशापुर में राजू वर्मा के घर को पहला निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने दो सेफ तोड़कर उनमें रखे 1.72 लाख रुपये, बंदूक के 20 कारतूस, सोने के तीन हार, तीन जोड़ी कंगन, चार जोड़ी झुमकी सहित लगभग सात लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने अगला निशाना सपा के ब्लाक अध्यक्ष मनोज वर्मा के घर को बनाया। यहां भी दीवार फांदकर घुसे चोरों ने सेफ और बक्सों में रखे 1.10 लाख रुपये, 37 कारतूस, 72 ग्राम सोने की मोहरें, दो हार, दो लर, चार अंगूठी, टप, दो जोड़ी झाले, कंगन सहित लगभग सात लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोर महेशापुर की सीमा से सटे गांव रूजहा कलां निवासी सिख फार्मर ज्ञानसिंह के घर पहुंचे। चोरों ने यहां से 1.20 लाख रुपये, दो जोड़ी सोने के कंगन, सोने के दो हार, दो अंगूठी, बाली सहित लगभग पांच लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। इस बीच आहट होने पर ज्ञानसिंह के पुत्र लखविंदर सिंह की पत्नी जागी तो एक चोर दिखाई देने पर उसने शोर मचा दिया। शोर होने पर चोर मौके से भाग निकले। इसके बाद गांव के तमाम लोगों ने फायरिंग आदि भी की, लेकिन चोर भाग निकलने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी में बड़ी रकम और जेवर जाने से तीनों घरों में हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत के साथ ही पुलिस के प्रति नाराजगी है। 


ज्ञान सिंह के कुत्ते को दिया नशीला पदार्थ
खुटार। चोरों ने ज्ञान सिंह के कुत्ते को नशीला पदार्थ देने के बाद आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका कुत्ता किसी को भी घर में नहीं घुसने देता था। रात में चोरी की जानकारी होने और कुत्ते का पता नहीं चलने पर तलाश की गई तो कुत्ता घर के बाहर पड़ा मिला। उसे तेज नशा दिया गया था, जिस कारण वह दिन निकलने तक हिलडुल तक नहीं पा रहा था। 

बंदूक और राइफल को नहीं लगाया हाथ
खुटार। चोरों ने अपना ध्यान केवल नगदी और जेवर चोरी करने पर ही केंद्रित रखा। चोर मनोज वर्मा और राजू वर्मा के घर से कारतूस तो उठा ले गए, लेकिन बंदूक और राइफल को हाथ तक नहीं लगाया। 


भीड़ के कारण फोरेंसिक टीम रही फेल  
खुटार। तीन घरों से नगदी-जेवर सहित लगभग 24 लाख की संपत्ति चोरी की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो जिला मुख्यालय से खोजी कुतिया लूसी के साथ ट्रेनर नीत प्रकाश और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट संजय कुमार गांव महेशापुर पहुंचे। हालांकि उससे पूर्व ही राजू और मनोज वर्मा के घर गांव के लोगों की भीड़ के कारण तमाम सबूत नष्ट हो गए, जिससे लूसी को भी चोरों की गंध आदि का पता नहीं लग सका। लूसी चोरी हुए घरों के आसपास ही भटकती रही। संजय कुमार ने सेफ, बक्से आदि से फिंगर प्रिंट तलाश करने का प्रयास किया और अन्य सबूत भी जुटाए। 



मनोज वर्मा के भाई श्याम बिहारी वर्मा की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो अन्य लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उनकी रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। 
- इफ्तेखार अहमद, थानाध्यक्ष खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed