{"_id":"9cc2619e56e6744bffbb4f43e0da30fb","slug":"three-hashish-smuggler-arrested-in-encounter-cattle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन चरस पशु तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में तीन चरस पशु तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात तस्करों के गुजरने की सूचना पर निगोही रोड पंचपीर तिराहा की घेराबंदी कर ली। उधर से कार पर सवार होकर आए बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश भाग निकला। उनके पास से पांच लाख की चरस, एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात अशफाक नगर चौकी प्रभारी अमर सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि निगोही की तरफ से एक कार में सवार होकर पशु तस्कर शहर की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने पंचपीर तिराहा पर घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें बैठे तस्करों ने फायरिंग कर दी और पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों की घेराबंदी करके कार को रोक लिया। कार चालक फायर करते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। इनकी तलाशी लेने पर एक तमंचा और दो चाकू बरामद हुए। कार में एक पॉलीथिन में चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह पशुओं की चोरी, प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी और चरस की तस्करी करते थे। वह चरस को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों में निगोही रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला अकबर उर्फ पगला, इसी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी कल्लू कुरैशी, थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी गुड्डू उर्फ मुस्तियाक अली है, जबकि फरार होने वाले पीलीभीत के थाना पूरनपुर गांव कंजा निवासी अजमत है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।