{"_id":"570e4fff4f1c1ba74d4a6ab8","slug":"theft-in-ocf-employee-office-opend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीएफ कर्मचारी के घर हुई चोरी का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओसीएफ कर्मचारी के घर हुई चोरी का खुलासा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
ओसीएफ कर्मचारी के घर हुई चोरी का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री स्टेट इलाके में आर टाइप क्वार्टर में होली के दौरान ओसीएफ कर्मचारी के बंद घर हुई लाखों की चोरी का बुधवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी गए माल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
ओसीएफ कर्मचारी राकेश सिंह होली के अवसर अपने आवास में ताला डालकर परिवार के साथ गांव गए थे। जब वह वापस आए तो देखा कि चोरों ने मकान के अंदर कमरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। मंगलवार की रात थाना सदर बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुवायां रोड स्थित कर्नल साहब के बंगले में खाली पड़े खंडहर में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए मोहल्ला रामनगर निवासी मनीष कुमार और मोहल्ला दिलाजाक निवासी धीरज के पास एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भागने वाला साथी मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी बबलू है। यह तीनों लोग चोरी की योजना बना रहे थे। दोनों ने बताया कि 23 मार्च की रात फैक्ट्री स्टेट के आर टाइप क्वार्टर में उन्होंने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो चांदी के सिक्के, एक जोड़ी कान के टाप्स, एक चांदी की कटोरी, एक सोन की अंगूठी, दो साड़ी और 45 सौ रुपये बरामद हुए हैं। दोनों होली से कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे।