फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theft in house

बंद घर से चोरों ने नगदी और जेवर उड़ाए

Sat, 06 Feb 2016 07:10 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला गदियाना निवासी रामसवेक जलालनगर बजरिया में चाट का ठेला लगाते
विज्ञापन
हैं। एक सप्ताह पहले उनके ससुर का हाथ टूट गया था। जिनको देखने के लिए वह अपने मकान में ताला डालकर परिवार के साथ अपनी ससुराल गढिय़ा रंगीन में ससुर को देखने गए थे। शुक्रवार को जब वह वापस आ तो मकान के अंदर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने मकान के अंदर कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 47 हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लगा। रामसेवक के मुताबिक उसने अपने बेटे की शादी के लिए जेवर और रुपयों का इंतजाम करके रखा था। चोरी की घटना से रामसेवक के घर में मातम छा गया है। चोरी की घटना को किसी आसपास के व्यक्ति की सह पर अंजाम दिया गया है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में  जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed